पीलीभीत, जुलाई 5 -- जात का मेला देखकर आ रहे मेलार्थियों से भरा ई रिक्शा अचानक पलट गया। इससे रिक्शा पर सवार आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। घायलों ईरिक्शा को सीएचसी लाया गया। इसमें दो के अधिक चोटें आईं हैं। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में एक युवती की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए। यहां पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। ई रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। घुघंचाई निवासी प्रियंका पुत्री गुड्डू , अंजू पुत्री श्याम बहादुर व अंजलि पुत्री श्यामपाल थाना क्षेत्र के गांव भगौतीपुर मंदिर पर चल रहे जात का मेला देखकर घर ई रिक्शा से लौट रही थी। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा में लगभग आधा दर्जन लोग सवार थे। जैसे ही ई रिक्शा लुकटिहाई मोड़ के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ई रिक्शा में सवार सभी लोग घायल हो गए। जिसमें अंजल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.