मेरठ, मार्च 18 -- दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर सोमवार शाम मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वलीदपुर निवासी तीन महिलाओं का काल बन गई। स्कार्पियो चालक चार महिला मजदूरों और एक बाइक सवार को रौंदते हुए फरार हो गया और तीन महिलाओं की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलक झपकते ही महिलाओं और बाइक सवार को कुचलकर स्कार्पियो चालक फरार हो गया। किसी को ना तो स्कॉर्पियो का नंबर दिखाई दिया और नहीं कोई कार का पीछा कर पाया। इंस्पेक्टर दौराला उत्तम सिंह राठौर ने बताया हाईवे और मटौर, दौराला में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जल्द ही स्कॉर्पियो को पकड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.