बाराबंकी, फरवरी 11 -- फतेहपुर। ई रिक्शा में बैठी महिलाओं ने एक महिला के पर्स से नकदी व जेवर पार कर दिए। पता चलने पर दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी युवतियां बिहार की निवासी है। देवा कोतवाली के ग्राम ऐंडौरा बिशुनपुर निवासी रेशमा प्रजापति बुधवार दोपहर अपने मायके ग्राम चांदपुर थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर जा रही थी। नगर के पटेल चौक पर ई रिक्शा लेकर वह महमूदाबाद जा रही थी। वाहन में अन्य सवारियां पहले से बैठी थी। रास्ते मे कसियापुर रेलवे क्रासिंग के पास दो महिलाएं उतर कर जाने लगी। इस दौरान रेशमा ने पर्स देखा तो उसमें रखे 2700 रुपये व चांदी की पायल गायब थी। उसने शोर मचाया तो महिलाएं भागने लगी। लेकिन ई रिक्शा चालक व अन्य लोगों की मदद से उसने महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से रुपये व पायल बरामद हुई। महिलाओं की पहचान पा...