प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शनिवार को पर्व स्पेशल सहित कई ट्रेन विलंब से पहुंचीं। वाराणसी से चंडीगढ़ जाने वाली पर्व स्पेशल 34 मिनट, नौतनवां से दुर्ग जाने वाली दुर्ग एक्सप्रेस 31 मिनट, वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 16 मिनट, आगरा कैंट से कोलकाता जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस 32 मिनट, देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस 21 मिनट, पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 2 घंटे 58 मिनट विलंब से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...