लातेहार, जून 3 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर रंधीर कुमार सिंह ने की जबकि बैठक का संचालन सीओ जय शंकर पाठक कर रहे थे। बैठक में उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने बारी बारी से अपने विचार रखें। लोगों ने कहा कि चंदवा प्रखंड आपसी प्रेम व भाईचारे के लिए जाना जाता है। यहां सभी समुदाय के लोग सदियों से मिलजुलकर अपना अपना त्योहार मनाते हुए आ रहे हैं और आगे भी यह कायम रहेगा। समाजसेवियों ने त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने का आग्रह किया। वहीं इंस्पेक्टर रंधीर कुमार ने बक़रीद का त्योहार शांति व शौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील लोगों से की। मौके पर बेतर ओपी प्रभारी किशोर मुंडा, पुअनि राकेश कुमार, समाजसेवी रामयश पाठक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी,पूर्व उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.