पाकुड़, मार्च 27 -- पाकुड़। प्रतिनिधि ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने को लेकर बुधवार की रात को अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी के नेतृत्व में जिले के शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न होटलों में छापेमारी की गई। अधिकारियों ने होटलों के रजिस्टर चेक किए और सभी कमरों की तलाशी लेने के साथ ही वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्र का मिलान किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि छापेमारी में किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री या कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व में बाहर से कोई असामाजिक तत्व जिला में बाधा न पहुंचाए। इसको लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है ताकि शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार सम्पन्न हो सके। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद, खाद्य सुरक्षा पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.