दरभंगा, मार्च 28 -- दरभंगा। ईद, चैती छठ, रामनवमी जुलूस एवं चैती दुर्गा पूजा करीब है। इसको लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने शांतिपूर्ण और सौहार्द्र के वातावरण में त्योहार मनाने का निर्देश दिया। डीएम ने सदस्यों की ओर से मिले सुझावों पर संज्ञान लेते हुए संंबंधित पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए सदस्यों से कहा कि समितियां झांकी के विषय वस्तु और स्लोगन को खुद देख लें, उसमें कोई ऐसी बात न हो जिससे दूसरे की भावना आहत हो। डीएम ने फायर बिग्रेड को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया। पथ निर्माण विभाग को नाला निर्माण के कार्य में निकले हुए लोहा को एवं सड़क को दुरुस्त करवाने का निर्देश दिया। सदर एसडीओ, एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी को सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री को हटवाने को कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.