भदोही, फरवरी 20 -- भदोही, संवाददाता। आगामी पर्वों को लेकर पुलिस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में होली, ईद उल फितर, नवरात्रि एवं रामनवमी को लेकर विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक का आयोजन भदोही कोतवाली एवं ऊंज थाने में किया गया। भदोही कोतवाली में तहसीलदार मिश्रीलाल चौहान ने धर्म गुरुओं से मिलकर पर्वों को मनाने का आह्वान किया। कहा कि नई परम्परा को कदापि शुरू ना करें। आगामी माह में होली, ईद और नवरात्र पर्व हैं। एक दूसरे के साथ मिलकर हमेशा की तरह उसे मनाने का आह्वान किया। होली स्थापना को लेकर नई परम्परा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सीओ अशोक कुमार मिश्रा, शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय आदि रहे। उधर, ऊंज थाने में धर्म गुरुओं, सम्भ्रांत/गणमान्य व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों तथा डिजिटल वॉलिंटियर के साथ पीस कमेटी की बैठक ...