भदोही, फरवरी 24 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी पर्वों को लेकर विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अफसरों ने समस्याओं को सुनते के बाद उसके निस्तारण का आदेश दिया। साथ ही नई परम्परा को ना शुरू करने की हिदायत भी। होलीकोत्सव, होली, ईद उल फितर, नवरात्रि तथा रामनवमी को सम्पन्न कराने के लिए श्याम मणि त्रिपाठी उपजिलाधिकारी औराई तथा सीओ राजीव कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी ने चौरी थाने में बैठक ली। दोनों समुदाय के लोगों से पर्वों को मिलकर मनाने का आह्वान किया। बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाएगा। सड़क बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न करने हेतु हिदायत दिया गया। सरकार द्वारा जारी किये गये गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ अपना अपना त्योह...