हल्द्वानी, जुलाई 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पर्वतीय समाज ने सावन के पहले सोमवार को उत्साह से मनाया। घरों और मंदिरों में शिव पूजन किया गया। त्रिमूर्ति मंदिर और जगदंबा आदि मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने शिव आराधना कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। सावन का चौथा सोमवार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया मैदान में सावन का महीना चन्द्र गणना के अनुसार और कुमाऊं में सौर गणना के अनुसार माना जाता है। इसलिए कुछ दिनों का अंतर होता है। सभी अपनी-अपनी परम्पराओं का निर्वाह कर पर्व मनाते हैं। केवल सौर और चन्द्र गणना का अंतर है। वहीं, पं. नवीन जोशी ने बताया मैदान में पक्ष के हिसाब से श्रावण मास 11 जुलाई से शुरू हो गया था जबकि पहाड़ में हरेला पर्व यानि 16 जुलाई से शुरू हुआ। मैदानी क्षेत्रों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.