देहरादून, दिसम्बर 24 -- देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें याद किया। पदाधिकारियों ने घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी प्रभात डंडरियाल और आरिफ वारसी ने कहा कि राज्य प्राप्ति आंदोलन के दौरान समिति के सदस्यों ने बडोनी के कुशल नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस दौरान सुशील विरमानी, इम्तियाज अहमद, दानिश नूर, इलियास कुरैशी, गुलाम मुस्तफा, नितिन राठौड़, विपुल नौटियाल, पारस यादव और अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...