उन्नाव, मार्च 8 -- बांगरमऊ। करीब 30 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके महाराष्ट्र के 26 वर्षीय पर्वतारोही नगर पहुंचा। जहां विधायक श्रीकांत कटियार व इंस्पेक्टर अवनीश सिंह सहित अन्य ने पर्वतारोही का स्वागत किया और आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। साइकिल यात्री सुबोध विजय गांगुर्डे ने बताया कि उसने बीते 26 नवंबर 2023 को साइकिल से भारत दर्शन यात्रा शुरू की थी। वह अब तक 30 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुका है। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य देश के युवा वर्ग को एक लाख पेड़ रोपकर पर्यावरण संरक्षित करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। बताया कि वह सह्याद्रि पर्वत श्रंखला में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के 371 पर्वतीय किलों को केवल 365 दिनों में पार करने का विश्व रिकॉर्ड बना चुका है और अब तक उसने सह्याद्रि पर्वत श्रंखला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.