रांची, जनवरी 29 -- तमाड़, प्रतिनिधि। अपने प्रभावशाली अभियान मिशन माउंट एवरेस्ट, ग्रामीण बालिका सशक्तीकरण के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास, नेतृत्व तथा लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करने वाली सुश्री पी समीरा खान बुधवार को महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल, बुंडू में आयोजित एक प्रेरणादायक सत्र में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सुश्री पी समीरा खान एक साहसी पर्वतारोही, उद्यमी और समाजसेविका हैं। समाजशास्त्र एवं पर्यावरण विज्ञान में स्नातक सुश्री खान ने अपने सीमित संसाधनों से 11 पर्वत शिखरों पर सफलतापूर्वक आरोहण किया है और 37 देशों में साइकिल यात्रा कर अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मनिर्भरता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। बालिकाओं को सशक्त बनाने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता और आत्म-विश्वास विकसित करने के उद्देश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.