मुंगेर, जून 6 -- मुंगेर, निज संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले भर में पर्यावरण सरंक्षण को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस मौके पर जगह-जगह पौधरोपण के साथ पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। लोगों ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग न करने एवं अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर एक पेड़ मां के नाम अमृत मित्र पहल के दूसरे चरण के कार्यक्रम के तहत पोधरोपण किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, डीएम अरविंद कुमार वर्मा, महापौर कुमकुम देवी, उप महापौर मो. खालिद हुसैन,नगर आयुक्त शिवांक्षी दीक्षित ने राजारानी तालाब के पास पौधरोपण किया। एक पेड़ मां के नाम अमृत मित्र के तहत 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही सभी वार्ड में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.