सोनभद्र, जनवरी 1 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल में नववर्ष धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर केक कटिंग समारोह में संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए डेस्क कैलेंडर-2026 का भव्य अनावरण किया गया। संजीब कुमार साहा, ने सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा वैधानिक अनुपालन को जरूरी बताया। ए. जे.राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण); एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम); एस. के. सिन्हा,महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम); रूमा दे शर्मा, प्रमुख (मानव संसाधन, विंध्याचल); देबस्मिता त्रिपाठी,अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) तथा राकेश अरोड़ा, निदेशक (मानव संसाधन) मौजद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...