पीलीभीत, जनवरी 22 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर केसी भट्ट रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। स्वागत भाषण में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि भट्ट जैसे अनुभवी और विद्वान व्यक्तित्व का स्नेह एवं मार्गदर्शन महाविद्यालय को निरंतर मिलता रहा है।मुख्य अतिथि प्रो केसी भट्ट ने पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रकृति के पंचतत्व आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी के महत्व को समझाते हुए बताया कि यही तत्व शरीर और प्रकृति की संरचना का आधार हैं। उन्होंने बायोटिक और एबायोटिक तत्वों के माध्...