गोड्डा, दिसम्बर 30 -- गोड्डा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अखिल भारतीय पर्यावरण कानूनी सक्षरता और सामुदायिक संरक्षण पहल - आज की रक्षा करें, कल को सुरक्षित करें - के तहत बसंतराय प्रखंड के सुस्ती पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव में विधिक शिविर आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण की रक्षा से संबंधित कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर डालसा टीम में शामिल अधिवक्ता उमेश चंद्र झा, अधिकार मित्र नवीन कुमार व जायसवाल मांझी ने कहा कि पर्यावरण का स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है। प्रदुषित हवा, पानी और मिट्टी से श्वसन रोग, कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियां होती है। इसके बचाव को लेकर पर्या...