आजमगढ़, जून 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के रोडवेज स्थित एक होटल सभागार में सोमवार को लायंस क्लब इंटरनेशनल की बैठक लायन अशोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन की तरफ से महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय को हरा भरा बनाने के लिए जुलाई माह में बृहद पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक डॅाक्टर भक्तवत्सल और लायन सुनील अग्रवाल होंगे। मेंबर शिप चैयर लायन राकेश अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष मेंबर शिप में ग्रोथ करके विश्व में लायंस क्लब के सदस्यों की संख्या पंद्रह लाख पंहुचाना है। बैठक में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर निर्मल श्रीवास्तव का स्वागत निवर्तमान आईएमए अध्यक्ष लायन डॉक्टर सीके त्यागी,सचिव सुनील अग्रवाल, रवि जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.