बलिया, मार्च 8 -- रसड़ा। श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज कमतैला में राष्ट्रीय सेवा योजना की मदर टेरेसा और कल्पना चावला इकाई की ओर से शुक्रवार को प्रथम एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मदर टेरेसा इकाई द्वारा चयनित महराजपुर गांव में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। घर-घर जाकर लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहने, कूड़ा करकट निर्धारित स्थान पर रखने, कूड़ा नहीं जलाने, अत्यधिक पेड़ लगाने, ऊर्जा की खपत कम करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश यादव ने कहा कि पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है, इसे हम सभी को मिलकर संरक्षण करना होगा। अभियान में सीता कुमारी, अनुष्का गोंड, आंचल सिंह, डिंपल, गुंजन, गोल्डी आदि थीं। कल्पना चावला इकाई की ओर से नरला गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों...