मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के पत्र के आलोक में व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के निर्देश पर सोमवार को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से बचाव को लेकर प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी की देखरेख में एडीआर भवन में आयोजित शिविर में पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा लीगल वालेंटियरों (पीएलवी) ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पैनल अधिवक्ताओं व पीएलवी के माध्यम से आमलोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से बचाव के प्रति जागरूक करना है। रिसोर्स पर्सन पुरुषोत्तम एवं समाजसेवी भगवान पाठक ने पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण से बचाव की जानकारी दी। इसके अलावा सौ दिवसीय गहन अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर एडीआर भवन में आशा कार्यकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.