कुशीनगर, मार्च 23 -- कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल भठही राजा में पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता के लिये इको क्लब की स्थापना की गई है। यह क्लब विशेष रूप से बच्चों व युवाओं के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें इस दिशा में सक्रिय करने के उद्देश्य से स्थापित किए जाते हैं। संबोधित करते हुये यह बाते प्रधानाध्यापक प्रवीड़ राव ने कही। उन्होंने कहा कि इको क्लब एक ऐसा समूह होता है, जिसमें स्कूल या समुदाय के बच्चे और युवा सदस्य होते हैं। जो पर्यावरण से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। यह क्लब पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने, समाधान ढूंढ़ने और स्थायी विकास के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित करता है। इको क्लब बच्चों को सेवा के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.