गुड़गांव, दिसम्बर 9 -- गुरुग्राम। केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन (2025-26) में शीर्ष श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है। यह रेटिंग शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी राष्ट्रीय ढांचे के आधार पर तय की जाती है, जिसमें देशभर के स्कूलों का स्वच्छता, जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मानकों पर आकलन किया जाता है। इस मूल्यांकन के तहत विद्यालयों को कई प्रमुख मानकों पर परखा जाता है। इसमें सुरक्षित व टिकाऊ जल उपयोग, स्वच्छ एवं बच्चों के अनुकूल अवसंरचना, विद्यार्थियों की दैनिक स्वच्छता आदतें, कैंपस का पर्यावरण-हितैषी विकास तथा छात्रों में सामाजिक व पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के लिए पहल की गई। इन सभी मापदंडों पर संतुलित और प्रभावी प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को अंतिम सूची में उनकी श्रेणी प्रदान की जाती है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.