सराईकेला, दिसम्बर 24 -- राजनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के गम्देसाई टोला हेलीकॉप्टर नगर में पैन इंडिया एनवायरनमेंटल लीगल लिटरेसी एंड कम्युनिटी प्रोटेक्शन इनिशिएटिव के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक आज संरक्षण करें, कल सुरक्षित करें (प्रोजेक्ट टुडे, सिक्योर टुमॉरो) रखा गया। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, न्याय तक पहुंच और सतत विकास के लिए नागरिकों को कानूनी रूप से सशक्त बनाना था। संबोधित करते हुए पीएलवी भक्तू मार्डी एवं रमेश हांसदा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। उन्होंने पर्यावरण से जुड़े विभिन्न कानूनों, स्वच्छ पर्यावरण के अधिकार, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरणीय अपराधों के विरुद्ध उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.