चतरा, जनवरी 4 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के सचिव के आदेशानुसार रविवार को लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सोहावन में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन पीएलवी जनेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार ठाकुर एवं रविकांत कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे लोगों को मानवीय गतिविधियों के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों जैसे ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि लोग कचरा कम करने, प्लास्टिक का सीमित उपयोग करने, जल एवं वन संसाधनों के संरक्षण तथा स्वच्छता पर ध्यान दें, तो पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.