रामगढ़, मार्च 4 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बनखेता, चुट्टूपालु, रामगढ़ की एनएसएस इकाई ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में बी.एड के प्रशिक्षुओ ने भाग लिया। प्रशिक्षुओ ने तरह-तरह के स्लोगन पौधा लगाओ पृथ्वी बचाएं, पेड़ है तो कल है आदि के माध्यम से आमलोगों को जागरुक किया। इसके पश्चात बन खेता गांव में जागरूकता रैली कर ग्रामीणों से पर्यावरण को संरक्षित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ अवध किशोर सिंह और आइक्यूएसी समन्वयक अभिषेक कुमार पांडेय और सभी व्याख्यातागण, सत्र 2023-25,2024-26 प्रशिक्षुगण उपस्थित रहे। इस जागरूकता अभियान का संचालन सहायक व्याख्याता शिवानी कुमारी और मनोज कुमार ने संयुक्त रुप से किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.