गिरडीह, जुलाई 14 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ के विद्यासागर पब्लिक स्कूल चोरपोको में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा ने पर्यावरण सुरक्षा हर उत्सव में एक पौधा लगाने को कहा। मौके पर विद्यालय के महेंद्र प्रसाद वर्मा, उदय प्रसाद, पवन कुमार, चंद्रकांत विश्वकर्मा, कमलेश कुमार राणा, संजय कुमार, अजय कुमार, लगन देव यादव, शीतल कुमारी, सुचेता कुमारी, स्वस्तिका कुमारी, विकास कुमार, अनिल कुमार राय, मोइन वारिस, विवेकानंद पांडे, सुजीत कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...