चतरा, जनवरी 5 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार इटखोरी प्रखंड के मुरुमदाग गांव में अधिकार मित्र पंकज कुमार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को वन संरक्षण अधिनियम 1980 के बारे में बताया गया वनों की कटाई करने पर व वनों में अवैध कब्जा करने पर सजा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को हवा, पानी, मिट्टी को प्रदूषण करने वाले कार्य को न करने कि जानकारी दी गई पानी एवं बिजली को दुरुपयोग न करने कचरों को पुनर्चक्रण करने संबंधित जानकारी दी गई। लोगों को सार्वजनिक रूप से गांव में बागवानी लगाने एवं मनरेगा द्वारा बगवानी लगाने के योजना की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.