भदोही, फरवरी 5 -- ज्ञानपुर, संवाददता। उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर में बुधवार को पौधरोपण का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों और बच्चों द्वारा फलदार और छायादार पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव गंभीर रहने का लोगों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पौधा रोपित करने से ही पर्यावरण का शुद्ध होना संभव है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि कम से कम दो पौधा जरूर रोपित करें। पौधा लगाने के साथ ही नियमित देखभाल करना जरूरी है। हमारी तरह पेड़ पौधों को भी जीवित रहने के लिए भोजन की जरूरी है। पेड़ पौधे अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। पौधों द्वारा भोजन बनाने की प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका अनुराधा जायसवाल, मनीष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.