भदोही, जनवरी 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर में शुक्रवार को पौधरोपण का आयोजन हुआ। इसमें पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव गंभीर रहने का शपथ ग्रहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक अशोक कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को काम से कम दो पौधा जरूर लगाना चाहिए। पौधा रोपित करने के साथ ही नियमित भरण-पोषण करना अत्यंत जरूरी है। इस मौके पर शिक्षक परविंद यादव, प्रधानाध्यापिका अनुराधा जायसवाल, नीलम मौर्या, गायत्री मौर्या, मनीष जायसवाल, नरेश, किशन आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...