देवरिया, जून 16 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज परिसर स्थित मुखा देवी वाटिका का रविवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान बढ़ रहा है जिससे सभी प्राणी दुखी है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का पुनीत कर्तव्य है। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों का सामना करने के लिए दृढ़संकल्पित होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विलासिता से युक्त यंत्रों का अत्यधिक प्रयोग से पृथ्वी का तापमान बढ़ा रहा है, जिसके कारण ग्लेशियर पिघल रहे है। समुद्र तटीय शहरों पर संकट के बादल छाए हुए है। समारोह में उपस्थित लोगों को पुलिस अधीक्षक ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के आयोजन संस्थान के प्रबंधक एवं भाजपा नेता राघवेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.