रांची, अप्रैल 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा परिसर में सोमवार को सरहुल और बाहा पर्व मिलन समारोह हुआ। समारोह में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि आज पूरी दुनिया पर्यावरण के संरक्षण में बड़ी-बड़ी योजनाएं बना रही है। वहीं, जनजातीय संस्कृति से जुड़े सरहुल और बाहा जैसे पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण की ओर प्रेरित करते हैं। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि जनजातीय समाज प्रकृति पूजक हैं। समाज के ईष्ट देव भी प्रकृति के रूप में पूजे जाते हैं। सूरज की रोशनी और धरती की सृजनशीलता के मिलन से पेड़-पौधों में नए फूल, फलों का लगना, नए ऋतु के आगमन पर फसलों का लहलहाना इन सभी अवसरों को सम्मिलित रूप से प्रकृति पूजक जनजातीय समाज उत्सव के रूप में मनाते हैं। इसी रूप में सरहुल एवं बाहा पर्व जनजातीय समाज का एक बड़ा उत्सव है। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.