रांची, जून 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण दिवस से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बूथ से लेकर प्रदेश तक के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पार्टी के जन प्रतिनिधियों ने गुरुवार को इस अवसर पर पौधरोपण किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को अपने सांगठनिक प्रवास के दौरान साहेबगंज जिला मुख्यालय स्थित गौशाला परिसर में पौधरोपण किया। मरांडी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पर्यावरण की रक्षा के बिना अधूरा होगा। विकसित भारत, मजबूत भारत के साथ हमें हरित भारत भी बनाना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम करने का आह्वान किया। कहा कि पौधरोपण में फलदार और औषधीय गुणों से युक्त पौधे भी लगाए जाएं, जो मनुष्यों के अलावा पशु-पक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.