अंबेडकर नगर, फरवरी 2 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर कटेहरी विकासखंड के भदौना तालाब के पास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों को विभिन्न प्रजाति के पक्षियों का अवलोकन कराया गया। वहीं कालेज बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन,भाषण, रंगोली एवं स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी मुदित सिंह ने कहा कि बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का उद्देश्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण, जैव विविधता के महत्व तथा पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है। एसपीएस इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें चित्रकला, निबंध लेखन, भाषण, रंगोली एवं स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता प्रमुख रही। प्...