फतेहपुर, अगस्त 3 -- फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की महिला इकाई ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए मवईया स्थित वृद्धाश्रम में पौधरोपण किया। वहीं बुजुर्गों को भोजन कराने के साथ ही मानव जीवन में पौधो के महत्व पर भी प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता के नेतृत्व में 21 पौधे रोपित कर उनके सरंक्षण का महिलाओं ने संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के गहने हैं इनको रोपित करने के साथ ही संरक्षित करना सभी का दायित्व है। सभी को पौधरोपित कर इन्हे संरक्षित किए जाने के लिए गंभीरता बरतनी चाहिए। जिससे दोआबा की हरियाली प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन बेहद आवश्यक होती है जिसका उदाहरण कोरोना काल में देखने को भी मिला है। संरक्षक सरोज गुप्ता ने कहा कि जिस दिन धरा के वृक्ष रूपी आभूषण समाप्त हो जाएंगे उस दिन धरा से जीवन भी समाप्...