रांची, दिसम्बर 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। कुदलुम स्थित आदित्य प्रकाश जालन सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को मातृशक्ति जागरण व संस्कृतिक उत्थान के लिए सप्तशक्ति संगम उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेविका समिति की महानगर कार्यवाह डॉ जिज्ञासा ओझा, पद्मावती सिंह, गायत्री कुमारी, रेखा तिवारी व अनीता ठाकुर ने किया। मुख्य वक्ता सप्त शक्ति संगम की जिला संयोजिका पद्मा सिंह ने कहा कि हमें पर्यावरण का संरक्षण विशेष रूप से करना चाहिए। अपने देश की वेश-भूषा, भ्रमण, भजन, भवन के महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति अपने बच्चों तक जरूर पहुंचानी चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं ने वीरांगनाओं के रूप में प्रस्तुतियां देकर भारतीय सभ्यता, मात्रृ बल और संस्कृति की गरिमा को उजागर किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मातृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.