गढ़वा, जून 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता अनिवार्य है। प्रकृति से जुड़ाव ही जीवन है। जीएन कान्वेंट स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम में निदेशक एमपी केशरी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमारे पर्यावरण का संरक्षण व संवर्द्धन के महत्व के बारे में जागरूक और सचेत करने के लिए हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। उसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की मौजूदा स्थितियों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। हमारी पृथ्वी जो हमारा घर है जहां हम सभी मनुष्य, पशु पक्षी, पौधे निवास करते हैं। इसके ही संरक्षण के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है। उसका मूल उद्देश्य विश्व के लोगों के भीतर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ा कर जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करना है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.