हापुड़, फरवरी 2 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.साधना तोमर के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सर्वेश कुमारी के निर्देशन में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का विषय पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता रखा गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ प्राचार्या प्रो.साधना तोमर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता के लिए स्वयं सेविकाओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी नागरिकों को जागरूक रहना अति आवश्यक है। स्वयंसेविकाओं ने जागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सर्वेश कुमारी ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने अपने जीवन में स्...