आजमगढ़, अप्रैल 5 -- आजमगढ़। नगर के करतालपुर स्थित राम-जानकी दुर्गा मंदिर में आयोजित होने वाले श्रीराम महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। मंदिर के महंत श्री श्री 1008 श्री रामकृष्ण दास महाराज, मुख्य यजमान डा. एससी गुप्ता आदि के द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से पूजन कराकर ध्वजारोहण कराया गया। महामंडलेश्वर रामकृष्ण दास ने कहा कि पर्यावरण संतुलन में यज्ञ की महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि यज्ञ का आयोजन समाज कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज और गरीब, असहायों के प्रति समर्पण, सेवाभाव मानव को वंदनीय बनाता है। इस अवसर पर संत सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुभाषचंद तिवारी कुंदन, उमेश सिंह गुड्ड्, डा. पारिजात बरनवाल, संजय कुमार पांडेय, शंभू दास, संजय दास महाराज, मंगल दास आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.