श्रावस्ती, जुलाई 5 -- श्रावस्ती, संवाददाता। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया। जिसमें जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी धनराज मीणा एवं अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने पौधरोपण किया। जिसमें जिलाधिकारी ने मौलश्री, प्रभागीय वनाधिकारी ने बरगद एवं अपर जिलाधिकारी ने नीम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी एवं जिलामंत्री रणवीर सिंह ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की कि वे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें। जिलाधिकारी ने बताया कि एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.