बेगुसराय, फरवरी 22 -- गढ़हरा (बरौनी),एक संवाददाता। साइकिल पे संडे टीम बरौनी का 593वां कारवां सप्ताह रविवार को अभेदानंद आश्रम आर्य समाज मंदिर बारो पहुंचा और लोगों को पर्यावरण व प्रकृति की रक्षा का संकल्प दिलाया। स्थानीय लोगों के बीच पौधों का वितरण किया। मौके पर टीम के संयोजक डॉ. कुंदन कुमार ने कहा कि यह अभियान हम सब का है। पेड़ न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक हैं बल्कि पृथ्वी पर जीवन के आधार स्तंभ भी हैं। उन्होंने 12 अप्रैल को 600वें रविवार पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। वैदिक विद्वान आचार्य अरुण प्रकाश आर्य व गोविंद आर्य ने कहा कि साइकिल पे संडे टीम पर्यावरण शुद्धता को लेकर जागरूकता फैला रही है। आर्य समाज परिवार नित्य यज्ञ हवन कर प्रकृति में प्राण वायु को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। दोनों का क...