पटना, जुलाई 3 -- बिहार लोक सेवा आयोग ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर होने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को होगी। कनीय प्रयोगशाला सहायक, विधि पदाधिकारी, सहायक पर्यावरण अभियंता, जनसंपर्क पदाधिकारी व सिस्टम एनालिस्ट की लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 26 व 27 जुलाई को निर्धारित है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक कारणों से परीक्षा तिथि में बदलाव संभव है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गयी है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाये रखें और समय-समय पर अपडेट लेते रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.