गाज़ियाबाद, जून 22 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में पर्यावरण सुधार के लिए नगर निगम लोगों को निशुल्क पौधे देगा। एक जुलाई से शुरू हो रहे अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक संगठनों को निशुल्क पौधे दिए जाएंगे। निगम एक जुलाई से शहर में पौधे लगाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू करेगा। इसके लिए सभी तैयारी शुरू हो गई है। हर वार्ड और पार्कों के अलावा हिंडन नदी किनारे भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। निगम का उद्यान विभाग करीब एक से डेढ़ लाख पौधे लगाने की योजना बना रहा है। सबसे अधिक 50 हजार पौधे विजयनगर क्षेत्र में सेना की जमीन पर लगाए जाने हैं। इसके लिए उद्यान विभाग ने गड्ढे खुदवाने का काम शुरू कर दिया। उद्यान प्रभारी डॉ अनुज सिंह ने बताया कि पौधे लगाने के लिए पार्षदों, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.