बागेश्वर, जून 18 -- गरुड़। नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र काम पर लौट आए हैं। दूसरे दिन नगर क्षेत्र का कूड़ा उठा और साफ-सफाई हुई। एक महिला कार्मिक की सेवा समाप्त किए जाने से पर्यावरण मित्र समेत अन्य बहु कार्मिक कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए थे। जिससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, अधिशासी अधिकारी अनुज कुमार व पर्यावरण पर्यवेक्षक कविता पांडे ने पर्यावरण मित्रों व बहु कार्मिकों से वार्ता की। अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि सभी मिलकर ईमानदारी से अपना काम करें। नगर पंचायत को एक आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए सब एकजुट रहें। इसके बाद पर्यावरण मित्रों व बहु कार्मिकों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया। दूसरे दिन सफाई व्यवस्था दुरुस्त हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...