श्रीनगर, सितम्बर 24 -- अखिल भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सकारात्मक कार्यवाही न होने पर पर्यावरण मित्रों ने बुधवार को कार्यबहिष्कार किया। पर्यावरण मित्रों के कार्यबहिष्कार पर चले जाने के बाद नगर निगम क्षेत्र में कूड़े कचरे के फैलने से अव्यवस्था भी नजर आई। पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी भी की। बाद में महापौर और सहायक नगर आयुक्त से सकारात्मक आश्वासन मिलने पर कार्यबहिष्कार स्थगित कर दिया गया। अखिल भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष चौ. सुनील, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर टाक, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार पारछा, प्रदेश प्रमुख महामंत्री मनोज कुमार सिरसवाल ने कहा कि बीते एक साल से पर्यावरण मित्रों की 9 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.