हल्द्वानी, जनवरी 16 -- भीमताल। नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने सभासदों और ईओ राहुल कुमार सिंह के साथ पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। पर्यावरण मित्रों को दस हजार रुपये का चेक, कंबल, वर्दी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में भीमताल नगर पालिका प्रदेश में तीसरे स्थान पर आई है। उन्होंने पर्यावरण मित्रों से स्वच्छता अभियान निरंतर जारी रखते हुए लोगों के सहयोग से नगर को स्वच्छ बनाए रखने को कहा। इस दौरान सभासद रामपाल सिंह गंगोला, नीरज रैकुनी, प्रकाश चंदोला, शिप्रा जोशी, विमला आर्या, हेमा दुम्का, डीके डालाकोटी, योगेश कुमार, विनोद कुमार, आशा उप्रेती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.