रुद्रप्रयाग, जुलाई 16 -- जनपद में हरेला का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के निर्देशों पर जनपद रुद्रप्रयाग में जजशिप में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। यह आगामी एक माह तक लगातार जारी रहेगा। रुद्रप्रयाग के न्यायालय परिसर में हरेला पर्व की शुरुआत करते हुए जिला जज सहदेव सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव जीवन के लिए सर्वोच्च जरूरत है। इसे संरक्षित करना बहुत ही आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अहम पहल है। पर्यावरण से ही मानव-जीवन बनता है, इसलिए हम सबकी भी जिम्मेदारी है कि अपने आस-पास हरियाली बनाए रखने के लिए अधिक से पेड़-पौधे लगाए और गंदगी को दूर करें। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सिविल जज (सी.डि.) सुमन, सिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.