पीलीभीत, जुलाई 26 -- सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण को बचाने की कवायद करते हुए स्कूल कैंपस में पौधारोपण किया। स्कूल में गठित सोशल सेल के अध्यक्ष कारज सिंह की कयादत में प्राइमरी से कक्षा व सीनियर विंग में कक्षा छह से 12 तक के बच्चों ने इसमें प्रतिभाग किया। मैनेजर फादर ग्रेगरी मस्कारेनहस ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पौधों की देखभाल करने पर बच्चों को पुरस्कृत करने की बात कही तो बच्चो ने अपने लगाये हुए पौधों की देखभाल करने की शपथ ली।अपने आसपास भी वृक्षारोपण करने की बात कही। प्रधानाचार्या सिस्टर रेम्या सेबिस्टियन व प्राइमरी विंग की इंचार्ज सिस्टर मैरी जॉन ने वृक्षारोपण के फायदे बताये, सिस्टर संजना, मुस्कान सक्सेना, शिवांगी सिंह, जॉयस परेरा, अंजुम खान की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.