प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 2 -- लगातार बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से बचाने को पौधरोपण जरूरी है। यह बात आम्बेडकर समाज सुधार समिति बाघराय बिहार के तत्वावधान में पौध रोपित करते हुए एसओ श्रवण कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबका सबसे प्रथम दायित्व है। यदि समय रहते मानव नहीं चेता तो आने वाले समय में सांसें खरीदने पर भी नहीं मिलेगी। उन्होंने समाज के युवाओं से आह्वान किया वह खुद पौधरोपण करे और दूसरों को भी प्रेरित करें। आम्बेडकर समाज सुधार समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने समाज में उत्कृष्ण कार्य करने वाले 51 नवयुवकों को अंगवस्त्र, प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख अनुभव यादव, सुरेश यादव, कमलेश, शनि, बबलू, करन कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.