हरिद्वार, जून 5 -- पर्यावरण दिवस पर आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट परिसर में नीम, अमरूद, आम आदि के पौधेलगाए गए। इसके साथ ही पथरी क्षेत्र में स्कूल स्टाफ व प्रधानों ने औषधीय पौधे रोपे। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। जिससे कि पर्यावरण को संतुलित रखा जा सके। पेड़ों से हमें ताजा हवा मिलती है और वातावरण भी शीतल रहता है। पूर्व ग्राम प्रधान विकास कुमार, तस्लीम अहमद, सलीम अहमद, नूतन कुमार, मीनू सैनी, अब्बास अली ने भी ग्रामीणों के साथ गांव में पौधरोपण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.