रांची, जून 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालय विभागों में पर्यावरण संरक्षण विषय पर भाषण, निबंध, क्विज, चित्रकला व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई। वहीं, 4 जून को विश्वविद्यालय स्तरीय विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन आर्यभट्ट सभागार में सुबह 10 बजे दिन से होगा। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों व विश्वविद्यालय विभागों में संपन्न विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया है। इसमें पर्यावरण संगोष्ठी कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.